उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

टैबलेट पाकर खिल उठे 186 छात्र-छात्राओं के चेहरे

  • महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी कैंपस में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी छात्रों को किया वितरित
  • डिजिटल इंपावरमेंट आफ यूथ स्कीम के तहत इन छात्रों को दिए गए टैबलेट

लखऩऊ: प्रदेश के छात्र-छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार डिजिटल इंपावरमेंट आफ यूथ स्कीम चला रही है। इसी के तहत सोमवार को महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के जुनाबगंज कैंपस में 186 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर काम कर रही है। छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करने का उद्देश्य यही है कि वे नई तकनीक से छात्र के तौर पर ही रूबरू हो जाएं और प्रोफेशनल जीवन में तकनीक के ज्ञान के अभाव में पीछे न रह जाएं।

महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. जीशान हुसैन ने बताया कि सभी टैबलेट एम.फार्म और बी.फार्म के 2022 व 2023 बैज के छात्र-छात्राओं को दिए गए हैं। इस मौके पर इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल डॉ मीना यादव ने टैबलेट पाए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और अपने व्यावसायिक जीवन में इसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की हिदायत दी। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button