ताज़ा ख़बरदेश

Divya Pahuja Murder Case: हत्या के 11 दिन बाद मिला दिव्या पाहुजा का शव

आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस को मिली कामयाबी

गुरुग्राम। पुलिस ने पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहाबाद में एक नहर से बरामद कर लिया है। बता दें शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की 25 सदस्यीय टीम पटियाला पहुंची।

एनडीआरएफ की टीम गुरुग्राम और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर पटियाला से लेकर खनौरी बॉर्डर तक नहर में शव की तलाश कर रही थी। लेकिन दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के टोहाना नहर में मिला। इस मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए बलराज नाम के आरोपी से पूछताछ के बाद हरियाणा पुलिस दिव्या पाहुजा का शव बरामद करने में सफल रही।

बता दें आरोपी बलराज ने ही पुलिस को बताया कि हत्या के बाद दिव्या का शव हरियाणा के टोहाना नहर में फेंक दिया गया था। 2 जनवरी को गुरुग्राम के द सिटी प्वाइंट होटल में दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को होटल मालिक अभिजीत सिंह ने अंजाम दिया था। वहीं नहर से शव बरामद करने के बाद पुलिस ने दिव्या के परिवार को उसकी फोटो भेजी, जिसे देखने के बाद उन्होंने शव की पहचान की। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की छह टीमें शव की तलाश में जुटी थीं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button