उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सोशल मीडिया पर बढ़ी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ख्याति, फॉलोअर्स के मामले में बने नंबर वन सीएम

सीएम योगी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर फॉलोअर्स का आंकड़ा पहुंचा 27.4 मिलियन के पार

लखनऊ। सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में शुमार सीएम योगी अब फॉलोअर्स के मामले में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सीएम योगी के पर्सनल अकाउंट @myogiadityanath के कुल 2.74 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर फॉलोअर्स के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (2.73 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी एक्स पर पीएम मोदी और अमित शाह के बाद तीसरे सबसे लोकप्रिय राजनेता बन गए हैं। एक्स पर पीएम मोदी के 9.51 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो अमित शाह के 3.44 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

पीछे छूटे विपक्षी नेता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पहुंच राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसी प्रमुख राजनैतिक हस्तियों से कहीं अधिक है, जिनके एक्स पर क्रमशः 24.8 मिलियन और 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने निजी एक्स अकाउंट के अलावा, योगी आदित्यनाथ का निजी कार्यालय अकाउंट @myogioffice भी काफी ध्यान आकर्षित करता है, जिसके फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन से अधिक है। जनवरी 2019 में शुरू हुआ यह अकाउंट देश का सबसे बड़ा इंडिविजुअल ऑफिस अकाउंट बन गया है।

देश में योगी मॉडल की धूम

सीएम योगी के निर्णायक नेतृत्व और प्रभावशाली फैसलों ने न केवल उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई है,  बल्कि अन्य राज्य सरकारों को भी अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए प्रभावित किया है, जिसे ‘योगी मॉडल’ के रूप में जाना जाता है। हाल ही में अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के सफल प्राण प्रतिष्ठा समारोह को वैश्विक प्रशंसा मिली, जो योगी आदित्यनाथ के सराहनीय नेतृत्व को दर्शाता है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button