उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Medanta Hospital : इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, शव का एक हिस्सा जला, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के मेदांता अस्पताल में इलाज में लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर शनिवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती महिला की मौत के बाद हंगामा हुआ है। परिजनों ने मरीज को जला कर मार डालने का आरोप लगाते हुये हंगामा किया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी कई बार मेदांता अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लग चुका है।

दरअसल, प्रतापगढ़ में पट्टी स्थित रमईपुर जिसनी गांव निवासी कमला देवी (68) को सीने में दर्द और उल्टियों की शिकायत पर सात फरवरी को परिजन मेदांता अस्पताल दिखाने पहुंचे थे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने किडनी और हार्ट की समस्या बताकर मरीज को भर्ती करने की सलाह दी। जिस पर परिजनों ने मरीज को भर्ती करा दिया। मरीज की देखभाल उनकी बेटी मीना कर रही थीं। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर मरीज को वेंटीलेटर सपोर्ट पर कर दिया गया था। जहां उनकी शनिवार शाम मौत हो गई।

परिजन ब्रजेश सिंह के मुताबिक वेंटीलेटर पर रखने के दौरान मरीज के वार्मर लगाया गया था। जिससे मरीज के शरीर में कई जगह जलने का निशान पड़ गया है। हमारे मरीज के इलाज के दौरान घोर लापरवाही की गई है। मरीज जगह- जगज जली हुई हैं। उनकी मौत बीमारी से हुई या जलने से। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं मेदांता अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के आरोपो को बेबुनियाद बताया है। मेदांता अस्पताल प्रशाासन की माने तो शव पर जले का नहीं बल्कि दवाओं के रिएक्शन का निशान है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button