उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी के 88 राजकीय विद्यालयों के लिए 1454 शैक्षिक तथा 163 गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती

लखनऊः प्रदेश में बने 75 राजकीय इंटर कॉलेज तथा 13 राजकीय हाईस्कूल के लिए शिक्षक और शिक्षिणेत्तर कर्मचारी के पदों की संख्या जारी कर दी है. इस संबंध में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी किया है. 88 राजकीय विद्यालयों में कुल 1454 शिक्षक और 163 गैर शिक्षक पदों पर भर्ती होगी. शिक्षक के पदों पर भारती की प्रक्रिया क्या होगी, इस पर जल्दी निर्णय होगा, जबकि शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे.

75 राजकीय इंटर कॉलेज के लिए होगा रिक्रूटमेंट: प्रदेश में बने 75 नए राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के 75 पद सृजित किए गए हैं. इन पदों में से 50% पद सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से होगी. साथ ही 50% पद पर भर्ती अधीनस्थ राजपत्रित महिला शाखा एवं निरीक्षण शाखा में कार्यरत अधिकारियों द्वारा 61, 22 व 17% के अनुपातों में लोक सेवा आयोग द्वारा विभागीय चयन समिति के माध्यम से पदोन्नति द्वारा भरे जाने हैं.

वहीं प्रवक्ताओं के 750 पद सृजित किए गए यह पद लोक सेवा आयोग द्वारा भरे जाएंगे. जबकि सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड के 525 पद सृजित किए गए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा भरा जाएगा. वहीं इन स्कूलों में कनिष्क सहायक के डेढ़ सौ पद सृजित किए गए हैं. इन पदों पर भी भर्ती शासन के निर्देश के अनुसार होगी.

13 प्राचार्य 51 सहायक अध्यापक की होगी भर्ती: वहीं तेरह राजकीय हाई स्कूलों में 13 प्रधानाचार्य पद के सृजन किया गया है. इन 13 पद पर विभिन्न श्रेणियां के पदों पर भर्ती क्रमशः 45% वह 55% के अनुपात में मौलिक रूप से नियुक्ति पुरुष शाखा के एक प्रवक्ताओं में जिन्होंने 3 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो और दो सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड में से जिन्होंने 12 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो उनका चयन पदोन्नति के माध्यम से होगा.

साथ ही सहायक अध्यापक के 51 पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार भर्ती होगी, जबकि कनिष्क सहायक के 13 पदों पर शासन की ओर से तय नियमों के तहत भर्ती होगी.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button