उत्तर प्रदेशबड़ी खबररायबरेली

अर्जुन पासी हत्याकांड: रायबरेली में दलित युवक के परिजनों से मिले राहुल गांधी, कहा- मास्टरमाइंड को बचा रही पुलिस

रायबरेलीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के नसीराबाद में हाल में कथित रूप से मार दिये गये एक दलित युवक के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यहां पर जो सभी लोग हैं वो न्याय मांग रहे हैं क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है। पूरे परिवार को धमकाया गया है। एक व्यक्ति को मारा गया है लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां के एसपी मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और न्याय सबको मिले। जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।

राहुल गांधी ने कही ये बातें

राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को सम्मान और न्याय मिले और इसलिए मैं यहां आया हूं जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता उसकी मां से बातचीत हुई तो उसने बताया कि उसका बेटा नाई था। करीब 6-7 लोग उसके पास आते थे और बाल कटवाते थे लेकिन पैसे नहीं देते थे, पिछली बार जब वे आए तो उसने उनसे पैसे मांगे उनके भाई की हत्या कर दी गई। यह स्पष्ट रूप से अन्याय है और इसमें सुधार की जरूरत है। यह अदालत पर निर्भर है, लेकिन मैं दबाव डाल सकता हूं और मैं पीछे नहीं हटूंगा।

कोलकाता रेप केस पर कही ये बात

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि फांसी देना कानून का काम है। कानून लागू कराना मेरा कामय़ कोलकाता रेप मामले पर सवाल पूछने पर राहुल ने कहा कि कोलकाता मामले में मैं बता चुका हूं। कोलकाता केस पर आगे आने वाले समय पर बोलूंगा।

मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार

बता दें कि राहुल गांधी दोपहर करीब एक बजे अमेठी जिले के हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से रायबरेली के नसीराबाद के लिए रवाना हुए, जहां हाल में एक दलित युवक की कथित रूप से हत्या कर दी गई थी। गांधी के साथ अजय राय और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे। सलोन इलाके में 11 अगस्त को कुछ स्थानीय लोगों के साथ विवाद के बाद अनुज पासी (22) नामक एक दलित युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस के अनुसार इस सिलसिले में अब तक कम से कम छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button