देशबड़ी खबर

केजरीवाल ने गिनाईं उपलब्धियां, दिल्ली चुनाव से पहले लंबित परियोजनाओं को पूरा करने का किया वादा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रविवार को रेखांकित किया और अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिर से चुने जाने पर अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने का संकल्प लिया। आप नेता ने मुंडका के कराला गांव में एक कुश्ती मुकाबला देखने के लिए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया, “दिल्ली में जिस तरह का काम हुआ वह देश में कहीं और नहीं हुआ।”

केजरीवाल ने मुंडका में 2,100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “यह विश्वविद्यालय दिल्ली के खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।” दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालने के प्रयास उन्हें रोक नहीं पाएंगे।

केजरीवाल ने कहा, “उन्होंने (भाजपा) मुझे इसलिए जेल में नहीं डाला था कि मैंने कुछ गलत किया था, बल्कि वे मेरे द्वारा किए जा रहे काम को रोकना चाहते हैं। मुझ पर दिल्ली के लोगों का आशीर्वाद बने रहने तक मैं 100 बार जेल जाने के लिए तैयार हूं।’’ दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होना है। विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। केजरीवाल ने मतदाताओं से एक बार फिर आप को समर्थन देने का आग्रह किया और अगले कार्यकाल में सभी शेष परियोजनाओं को पूरा करने का वादा किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button