उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP रोडवेज ने बिना सूचना के कैंसिल कर दी वॉल्वो बस सेवा, विदेशी महिला लखनऊ बस स्टेशन पर फंसी

लखनऊः उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बदहाल सेवा से फिजी से आई महिला यात्री को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा. आलमाबाग से वाराणसी कैंट जाने वाली रात्रिकालीन वॉल्वो बस सेवा बिना पूर्व सूचना के अचानक निरस्त कर दी गई. इसके चलते यात्री आलमबाग बस स्टेशन पर फंस गई. यही नहीं बस अड्डे पर मौजूद रोडवेज कर्मियों ने भी किसी तरह की सहायता करने से मना कर दिया. इसके बाद देर रात शताब्दी बस से महिला वाराणसी पहुंची.

2 घंटे तक इधर-उधर भटकती रही फिजी की महिलाः दरअसल, फिजी से शेरीन नाम की महिला कुछ काम से दिल्ली आई थी. शेरीन मंगलवार को वाराणसी में सुबह कुछ काम था, जिसके बाद दोपहर बाद वाराणसी से दिल्ली के लिए फ्लाइट थी. सोमवार की रात करीब 10 बजे आलमबाग से वाराणसी कैंट जाने वाली वॉल्वो बस में उन्होंने टिकट बुक कराया था. रात करीब पौने 10 बजे जब शेरनी आलमबाग बस स्टेशन पहुंचीं तो बस नहीं थी. पूछताछ केंद्र से पूछा तो मालूम हुआ कि बस नहीं जाएगी. बस क्यों नहीं जाएगी, इसका जवाब नहीं दिया गया. दूसरी बस की सुविधा के नाम पर उनको साधारण सेवा का विकल्प दिया गया. हालांकि कड़ाके की ठंड के बीच उन्होंने साधारण बस सेवा से जाने से मना कर दिया. इसके बाद रात करीब 12 बजे शताब्दी बस सेवा में उन्होंने टिकट बुक कराया और वाराणसी पहुंचीं. महिला यात्री ने बताया कि बस रद होने से सुबह के प्लान कैंसिल करने पड़ गए.

पूछताछ केंद्र में नहीं मिला कोई जवाबः एमडी ने रात्रिकालीन सेवाओं को रद नहीं किए जाने के आदेश दिए हैं. किसी विपरित परिस्थिति में बस कैंसिल होती भी है तो इसकी सूचना यात्रियों को दी जाएगी. शेरीन ने बताया कि उनकी बस कैंसिल कर दी गई, लेकिन मोबाइल पर कोई सूचना नहीं मिली. पूछताछ केंद्र सभी उनको सही जानकारी नहीं मुहैया कराई गई. इसके अलावा बस कैंसिल की गई तो रिफंड कब तक मिलेगा, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है. परिवहन निगम के प्रवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि इसकी सूचना नहीं है. संबंधित डिपो से इसकी जानकारी ली जाएगी, जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button