उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

Bareilly: जिले में 78 होलिका दहन स्थल संवेदनशील ! 2866 स्थान चिन्हित

बरेली,  जिलेभर में 2866 होलिका दहन स्थल चिह्नित किए गए हैं, इनमें से 78 स्थलों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। यहां पर सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। पुलिस ने जिले को 26 जोन और 86 सेक्टरों में बांटा है और 106 क्यूआरटी भी गठित की हैं, जो जिले भर में पैनी नजर रखेंगी।

एससपी अनुराग आर्य ने बताया कि होली के अवसर पर जिले में तीन मेले लगेंगे और राम बरात समेत 69 जुलूस निकाले जाएंगे। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। 13 मार्च को 17 जुलूस हैं, जिसमें करीब छह से आठ हजार लोगों की भीड़ आने की उम्मीद है। वहीं 14 मार्च को 46 जुलूसों में 35 से 40 हजार और 15 मार्च को छह जुलूसों में 10 से 12 हजार लोगों की भीड़ जमा होगी। इसके अलावा 14 मार्च को दो मेले लगेंगे, जिसमें तीन से चार हजार और 15 मार्च को एक मेले में एक से दो हजार लोगों की भीड़ आने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सभी होलिका दहन स्थलों, जुलूसों और मेलों में पर्याप्त फोर्स तैनात की जाएगी। जिले के थानों में शांति समिति की बैठकें भी की जा रही हैं। पुलिस खुराफातियों को भी चिह्नित कर रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button