उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

Bareilly: आंवला-अलीगंज मार्ग पर जल्द चलेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

आंवला,: आंवला-अलीगंज मार्ग पर शीघ्र रोडवेज बस सेवा शुरू होने का अनुमान है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर रोडवेज बस सेवा शुरू कराने का आग्रह किया था। जिसे लेकर परिवहन मंत्री ने बस सेवा शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।

राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा समाजोत्थान समिति भारत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ठा.कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में इस्माइलपुर ग्राम प्रधान अरविंद कुमार सिंह, फुलासी ग्राम प्रधान नन्हे पाल, नौहारा हसनपुर ग्राम प्रधान पुष्प लता वर्मा, लोहारी ग्राम प्रधान विनीता देवी, मानपुर ग्राम प्रधान नीरज देवी ने विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह को ज्ञापन सौंपकर बताया था कि फुलासी, लोहारी, रघुवीरपुर, फतेहगंज, इस्माइलपुर, मानपुर, प्रहलादपुर, नौहारा हसनपुर, सुतेरा, अमरोली, नूरपुर आदि गांववासियों को निजी वाहन के अलावा और कोई आवागमन का साधन नहीं है।

इन गांव के लोगों को तहसील और जनपद मुख्यालय जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से रोडवेज बस की कोई सुविधा नहीं है। वहीं 22 फरवरी को आंवला अलीगंज मार्ग के इस्माइलपुर फतेहगंज स्थित बरेली डेयरीज लिमिटेड के मैनेजर एचआर एवं आईआर ने परिवहन मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि 3 सौ करोड़ की लगात से बने दूध प्लांट में करीब पांच सौ कर्मचारियों को रोजगार देने का लक्ष्य है। उनके प्लांट के समीप ही दो बड़ी इकाईयां स्थापित की जा रही हैं। उनमें भी रोजगार के अधिक अवसर बढ़ेंगे। उक्त आंवला अलीगंज मार्ग पर कर्मचारियों के लिए कोई परिवहन की सुविधा नहीं है। जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

मैनेजर ने रोडवेज बस सेवा शुरू कराने का आग्रह किया था। जनता की मांग पर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र भेजकर उक्त मार्ग पर रोडवेज बसें चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी आदेश देने का आग्रह किया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को प्रबंध निदेशक को शीघ्र बसों का संचालन आरम्भ कराने के लिए निर्देशित किया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button