उत्तर प्रदेशबड़ी खबररायबरेली

रायबरेली: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

डीह: थाना क्षेत्र के नेवलगंज मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दस वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। आनन-फानन में बच्चे को सीएससी ले जाया गया, जहां उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

आरुष उर्फ रॉयल पुत्र रोहित निवासी नया पुरवा मजरे लोधवारी रविवार को साइकिल से नेवलगंज मोड़ आया था। आरुष घर लौटते समय नेवलगंज मोड़ के पास सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर लघुशंका करने लगा। तभी तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने आरुष को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर लेकर चालक भाग गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडे, परशदेपुर चौकी प्रभारी कृष्णचंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि आरुष घर से फिंगर खाने यहां आया था। आरुष कक्षा एक में पढ़ता था। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडे ने बताया कि ट्रैक्टर और ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button