देशबड़ी खबर

रियासी आतंकी हमले में शहीद बस कंडक्टर की बहन को मिला नियुक्ति पत्र, LG मनोज सिन्हा ने सौंपा

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने गुरुवार को रियासी आतंकवादी हमले में शहीद हुए अर्जुन शर्मा की बहन रेणु शर्मा को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा। बता दें कि रियासी निवासी अर्जुन शर्मा तीर्थयात्रियों को ले जा रही उस बस के कंडक्टर थे, जिस पर 09 जून, 2024 को आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में अर्जुन शर्मा शहीद हो गए थे। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से शहीद के परिवार को हर संभव सहायता और समर्थन देने का भरोसा दिया।

पत्नी को मिल चुका है नियुक्ति पत्र

इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बस चालक की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा था। एक समारोह में रियासी के बस चालक विजय कुमार की पत्नी रेणु शर्मा को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया था।

9 जून को हुई थी आतंकी घटना

बता दें कि आतंकवादियों ने 09 जून की शाम शिवखोड़ी मंदिर से कटरा जा रही बस पर गोलीबारी की थी। आतंकी हमले के कारण बस फिसलकर गहरी खाई में गिर गई थी और इस घटना में विजय कुमार (40), सह चालक अरुण कुमार (19) और 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी जबकि 41 अन्य घायल हो गए थे।

बस में तीर्थयात्री थे सवार

यह घटना रियासी जिले के पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास हुई थी। निजी बस उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। विजय कुमार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे और मां हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button