उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के अनाथालय में फूड प्वाइजनिंग से कोहराम, 2 बच्चों की मौत, 16 अस्पताल में

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी घटना घटित हुई है। यहां मानसिक रूप से मंदित बच्चों के एक अनाथालय में फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। फूड प्वाइजनिंग के कारण दो बच्चों की मौत भी हो गई है। इसके अलावा अनाथालय के 16 बच्चे अभी भी अस्पताल में हैं। इन बच्चों की हालत नॉर्मल बताई जा रही है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अनाथालय फूड प्वाइजनिंग का ये मामला 23 मार्च की रात को सामने आया है। 4 दिन पहले संस्थान में खाना खाने से लगभग 25 बच्चे बीमार हुए थे। इनमें से 2 बच्चों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, 16 बच्चे अभी भी अस्पताल में है। इन सभी की हालत स्टेबल बताई जा रही है।

बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई

राजकीय बालगिर निर्माण निर्वाण संस्थान के कर्मचारी ने भी इस घटना के बारे में बात की है। कर्मचारी ने बताया है कि बच्चों को उल्टी और पेट दर्द के कारण भर्ती किया गया था। इस दौरान संस्थान में 146 बच्चे मौजूद थे। लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में 2 बच्चो की डेथ हुई है। वहीं, अन्य बच्चे जो कि अस्पताल में भर्ची हैं उनकी हालत स्थिर है।

खींचड़ी और दही खाने के बाद बच्चे बीमार हुए 

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में मानसिक रूप से मंदित बच्चों के एक अनाथालय में खाने में खींचड़ी और दही खाने के बाद बच्चे बीमार हुए हैं। प्रथम दृष्ट्या निर्वाण संस्थान की लापरवाही से अनाथ बच्चों की जान गई है और कई बच्चे हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अधिकारियों की माने तो इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button