उत्तर प्रदेशलखनऊ

चुनाव जीतने को कभी अनुचित साधन नहीं अपनाया: विजय मौर्य

लखनऊ बीजेपी जिलाध्यक्ष ने जनसंघ से लेकर भाजपा की सुनाई दास्तां

काकोरी लखनऊ। सेवा के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। स्थापना से ही भाजपा ने राष्ट्र प्रथम की भावना से काम किया है। सत्ता प्राप्ति के लिए भाजपा ने कभी भी अपने नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया है। पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए कभी भी अनुचित साधनों का उपयोग नही किया है।

ये बातें नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने स्थापना दिवस एक दिन पूर्व मीडिया से बातचीत में कही। बीजेपी स्थापना के 45 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पहिया आजम पुर गांव में स्थित जिला कार्यालय पर  जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने 80 के दशक में बीजेपी से पहले जनसंघ स्थापना की दास्तां और फिर जनसंघ का विलय 1977 को जनता पार्टी में हुआ और इसके बाद 6 अप्रैल 1980 में भाजपा का गठन हुआ, सबके बारे में बताया।

बोले कि पहले चुनाव में पार्टी को मात्र दो सीटें मिली पर भाजपा ने कभी भी अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल को जिला कार्यालय पर पार्टी का ध्वज लगाकर कार्यालय  को फूल मालाओं से सजाकर भण्डारा का आयोजन किया जाएगा ,सात को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पार्टी ध्वज अपने घरों पर लगाएंगे और बूथ पर बूथ समिति की बैठक व लाभार्थियों से संपर्क करेंगे।

आठ को पार्टी की विकास यात्रा की एक प्रदर्शनी जिला कार्यालय पर लगाई जाएगी, 13 अप्रैल को लखनऊ जनपद में जितनी भी बाबा साहेब की प्रतिमाएं हैं, उनकी उनकी साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य होगा। 14 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर बाबा साहेब की प्रतिमा व चित्र पर माल्यापर्ण कर सामाजिक समरसता एवं न्याय के लिए पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को बताने का कार्य पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरविन्द यादव , राम विलास रावत ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि राज लोधी व नगर पंचायत अध्यक्ष काकोरी रोहित साहू समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button