उत्तर प्रदेशलखनऊ

माता-पिता को छोड़ न सका बेटा, छोड़ दी दुनिया!

पत्नी से परेशान दरोगा के बेटे ने की आत्महत्या

लखनऊ। “जिन मां-बाप ने मुझे कष्टों से बड़ा किया,मुझे खिलाया,उनसे कैसे अलग हो जाऊं ! …यह आखिरी शब्द दुबग्गा इलाके में रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने सुसाइड नोट में लिखकर फंदे से लटक गया। वह पत्नी और ससुराल से परेशान था। गुरुवार को युवक ने घर में जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगल सिंह (32) दुबग्गा के बसंतकुंज में परिवार के साथ रहते थे। मंगल के पिता वीरेंद्र नाथ सिंह यूपी पुलिस से दरोगा की पोस्ट से रिटायर हुए हैं। मंगल की अलीगंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। 3 साल पहले उसकी शादी रस्तोगी नगर में रहने वाली अनुराधा सिंह (चंचल) से हुई थी। चंचल 25 दिन से अपने मायके में है। दोनों में कई महीने से विवाद चल रहा था।

मंगल के बड़े भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को माता-पिता रिश्तेदारी में चले गए। मंगल घर पर अकेला था। इसी दौरान मंगल ने जहर खा लिया। शाम 5 बजे जब माता-पिता घर पहुंचे तो वह बेसुध पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मंगल की मौत हो गई। मंगल के दो साल के जुड़वा बेटे गोविंद और गोपाल हैं। पत्नी दोनों को साथ लेकर मायके गई थी। वह फोन पर बेटों से मंगल की बात तक नहीं कराती थी। मौत के पहले भाई ने सुसाइड नोट लिखा था।

यह नोट मोबाइल के नीचे बेड पर रखा था। इसमें उसने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की है। आलोक पर खुद दहेज प्रथा का मुकद‌मा चल रहा है। मेरी अंतिम इच्छा यह है कि मेरे दोनों बच्चों की कस्टडी मेरे मां और बाप को दे दी जाए। अविनाश जब भी बेंगलुरु से आता था, तब मेरी बीबी को मेरे खिलाफ भड़काता था। मुझे मानसिक तनाव देती थी। भाई भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मंगल और चंचल में कई महीनों से विवाद चल रहा था। 10 दिन पहले पिता ने बहू और उसके मायके वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार सुबह मंगल फिर से थाने गया था। वहां इंस्पेक्टर ने पत्नी चंचल को मायके से बुलवाया। बातचीत के बाद समझौता करा दिया। इसी बात से मंगल आहत था।

एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि मंगल के पिता वीरेंद्र सिंह ने जो तहरीर दी थी उसी आधार पर पत्नी सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर एक्शन लिया जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button