अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

नहा रही महिला श्रद्धालु का बना रहा था वीडियो, गिरफ्तार

अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गेट नंबर तीन के सामने स्थित राजा गेस्ट हाउस में एक युवक शुक्रवार को बाथरूम में नहा रही महिला श्रद्धालु का वीडियो बना रहा था। महिला ने आभास होते ही शोर मचाया तो उसके साथ आए लोगों ने आरोपी को पकड़कर थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के मोबाइल से उक्त महिला के 10 वीडियो मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

उक्त गेस्ट हाउस का मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण अयोध्या विकास प्राधिकरण ने उसे सील कर दिया है।
राम मंदिर के गेट नंबर तीन के ठीक सामने स्थित राजा गेस्ट हाउस में गुरुवार देर शाम वाराणसी से आए श्रद्धालुओं की एक टीम ने पांच-पांच सौ रुपये में दो कमरे बुक कराए थे। यहां सभी कमरे टीन शेड़ के नीचे बने हैं। प्लाई से उसका विभाजन किया गया था। लैट्रीन-बॉथरूम कॉमन है। बाथरूम में प्लाई व टीन शेड़ के बीच करीब छह इंच की जगह बची हुई है। राम मंदिर जाने के लिए एक महिला श्रद्धालु शुक्रवार सुबह स्नान कर रही थी, इस दौरान उसे टीन शेड के पास खाली जगह में कोई परछाई दिखी।

जब उसने ध्यान से देखा तो पता चला कि कोई उसका वीडियो बना रहा है। यह देख उसने जल्दी से कपड़ा पहनकर शोर मचाया व अपने साथ आए लोगों को पूरी जानकारी दी। इस पर उन्होंने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया व उसकी जमकर धुनाई की व उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना रामजन्मभूमि प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान सौरभ निवासी पयागपुर बहराइच के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button