उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती शुरू, जानिए क्या है शैक्षिक योग्यता

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की प्रदेशभर में महिला संविदा परिचालकों की पांच हज़ार भर्ती को आठ अप्रैल से शुरू कर दिया गया है। वहीं, लखनऊ में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती 17 अप्रैल यानी आज सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर होगी। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से महिला संविदा परिचालकों की अनुबंध के आधार पर सीधी भर्ती की जाएगी।

लखनऊ में गुरुवार को भर्ती के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। यह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। संविदा परिचालकों के लिए महिला अभ्यर्थी रोजगार मेले के साथ-साथ वेबसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के बाद सत्यापन ऑनलाइन व ऑफलाइन, माध्यमों से कराया जा सकता है।

 

 

महिला संविदा परिचालकों को 2.02 रुपये प्रतिकिमी की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी व 5 हजार किमी पूरा करने पर तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। साथ ही फ्री यात्रा पास, रात्रिभत्ता भी दिया जाएगा।

महिलाओं को शैक्षिक योग्यता में इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है  साथ ही राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थाओ से कंप्यूटर की सीसीसी प्रमाण होना चाहिए। आयु सीमा की बात की जाये तो 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए अनसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को इसमें छूट मिलेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button