मनोरंजन

हर सच के पीछे है झूठ- जियो हॉटस्टार पर देखिए धोखे, हत्या और परिवार के गहरे राज़ की एक दिलचस्‍प कहानी ‘कुल’

इसे बनाया है एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने, निर्माण बालाजी डिजिटल और निर्देशन साहिर रज़ा ने किया है, कुल को केवल जियो हॉटस्टार पर 2 मई से स्ट्रीम किया जाएगा

मुंबई, : एक बिखरा हुआ परिवार, टूटे रिश्ते और भ्रष्ट शासन, जियो हॉटस्टार बालाजी डिजिटल के साथ मिलकर अपना आगामी थ्रिलर कुल लेकर आ रहा है! आज इसका आधिकारिक टीज़र रिलीज कर दिया गया है जिसमें रायसिंह परिवार की अंधेरी और खतरनाक दुनिया की झलक देखने को मिली। इस सीरीज का प्रीमियर 2 मई 2025 को किया जाएगा। हत्या, पुरानी यादें और गहरे राज़ की एक झकझोर देने वाली कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। यह एक गंभीर फैमिली ड्रामा है जिसमें एक ताकतवर सत्ता दिखाई गई जिसमें प्यार और बलिदान, झूठ और बदले के ताने-बाने बुने हुए हैं।

निमृत कौर, अमोल पराशर, रिद्धि डोगरा, गौरव अरोड़ा, रोहित तिवारी और राहुल वोहरा अभिनीत इस दिलचस्प कहानी को एकता कपूर और शोभा कपूर ने तैयार किया है। इसका निर्देशन किया है साहिर रज़ा ने और निर्माता बालाजी डिजिटल हैं। अपने किरदार के बारे में निमृत कौर कहती हैं, “कुल हमें याद दिलाता है कि सबसे गहरे राज़ परिवारों में ही दफन होते हैं। मैं इंद्राणी का किरदार निभा रही हूं जिसकी कई परते हैं, वो जुझारू और काफी उलझी हुई है; इन्हीं वजहों से इस किरदार को परदे पर उतारना इतना मुश्किल था! ये शो खामोशी और राज़ की परंपरा को दर्शाता है और मुझे यह देखने का बेसब्री से इंतजार है कि दर्शक इस सीरीज के आने के बाद कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। कुल में एक ठेठ किस्म का इमोशन है और मुझे बहुत उत्सुकता हो रही है जब लोग इसे जियो हॉटस्टार पर देखेंगे।’’

निर्देशक: ये सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, ये कई परतों में छुपे हुए ऐसे राज़ की कहानी है जिसके बारे में परिवार बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। इसके हरेक फ्रेम में चुप्पी, पछतावा और ऐसी दबी हुई सच्चाई है जो बाहर आ रही है। ये विरासत की कहानी है, ऐसे ताकतवर राज़ की कहानी है जोकि पीढ़ियों को बदल सकती है। इसके साथ ही बेहतरीनी कलाकारों और एकता कपूर व शोभा कपूर जैसे लोगों की दूरदर्शी सोच के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहा। हमने जो बनाया है वो काफी अंतरंगी और देसी है, मुझे उम्मीद है कि जियो हॉटस्टार पर दर्शक हर उस सिहरन, रहस्य और डर को महसूस करेंगे जो हमने इसमें डालने की कोशिश की है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button