उत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सीएम योगी ने अधिकारियों को राहत कार्य संचालित करने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित कई जिलों में स्थिति पर सक्रियता से नजर रख रही है और लोगों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात से प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को क्षेत्र का सर्वेक्षण कर पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।’’

गेहूं की सरकारी खरीद की जारी प्रक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों को वर्तमान में गतिमान गेहूं की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं के सुरक्षित भंडारण का पूरा ध्यान रखने एवं फसलों के नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही हो सके।’’

इसके अलावा, अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता पर करने के निर्देश भी दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी की सूचना है।

इसने कहा कि 18 अप्रैल (शुक्रवार) को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है, कुछ इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। पूर्वानुमान के अनुसार ये स्थितियां 19 अप्रैल (शनिवार) और 20 अप्रैल (रविवार) तक बनी रह सकती हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button