उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

परिषदीय स्कूलों में भी संचालित होगी स्मार्ट क्लासेस, Coding – AI में निपुण होंगे छात्र

लखनऊ, परिषदीय विद्यालयों में में अब कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में निपुण बनाने के लिए डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस नई पहल के तहत, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ताओं को आईआईआईटी में कोडिंग, एआई और डिजिटल लिटरेसी की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

ये प्रवक्ता प्रशिक्षण हासिल करने के बाद मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे और परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को इन विषयों की बारीकियां सिखाएंगे। इसका अंतिम लक्ष्य छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।

 

 

बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक निजी स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में भी स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। तकनीक का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। एआई और कोडिंग को कक्षा छह से आठ तक के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। छात्रों को इन विषयों का बेहतर और सतर्कता से उपयोग करना सिखाया जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button