उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

चेयरपर्सन फात्मा रजा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी का स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

बदायूं । नगर पालिका परिषद में सेवानिवृत समारोह कार्यक्रम नगर पालिका के रज़ा हॉल में चेयरपर्सन फात्मा रजा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत हुए पम्पचालक अवनीश कुमार शर्मा को 10 लाख 77 हजार 321 रुपये  का भुगतान किया गया। चेयरपर्सन ने फूलमाला  एवं शाल देकर सम्मानित किया।

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक नियत प्रक्रिया है, लेकिन अवनीश शर्मा जैसे कार्यनिष्ठा, सेवा भावना और सौम्य स्वभाव बिरले ही देखने को मिलते हैं। उनका योगदान नगर पालिका में स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी को उनके सहकर्मियों ने सम्मान और स्नेह के साथ विदाई दी, जो इस बात का प्रमाण है कि वे न केवल कुशल कर्मचारी, बल्कि एक आदरणीय व्यक्तित्व भी थे। चेयरपर्सन ने सेवानिवृत्ति लाभ स्वरूप अवनीश शर्मा को 10 लाख 77 हजार 321 रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने  कहा कि यदि सेवानिवृत्ति के उपरांत कभी भी उन्हें पालिका की सहायता की आवश्यकता महसूस हो, तो पालिका परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने भविष्य के लिए सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। चेयरपर्सन ने उनके योगदान को भी याद करते हुए सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि इन कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ कार्य करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अवनीश शर्मा करीब 41 साल की सरकारी सेवा के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह का समापन भावुक वातावरण और तालियों की गूंज के साथ हुआ। विदाई समारोह में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, निर्माण लिपिक सचिन सवसेना, नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, प्रदीप सिंह, जितेन्द्र सक्सेना, मनोज सक्सेना, सुरेन्द्र कुमार, अकिल, लाल बहादुर मधुरिया, जफर अली, राकेश मौर्या, राकेश सोनकर, मनोज सोनकर, इमरान, गजेन्द्र  आदि मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button