उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी है: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी है। गरीबों, मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को दर-दर भटकना पड़ता है। इलाज के अभाव में जान चली जा रही हैं भाजपा ने स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा कर दी है। स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति के मामले में भाजपा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाती जा रही है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं है। सरकार मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को पर्याप्त बजट और संसाधन नहीं देती है, मरीजों को एम्बुलेंस तक नहीं मिल पाती है।

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में मरीजों को सुविधा के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की थी। भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया। कई जिलों में मेडिकल कॉलेज के नाम पर बिल्डिंगे खड़ी है, वहां पर पर्याप्त प्रोफेसर, डॉक्टर, तकनीकी स्टाफ और जरूरी सुविधाएं नहीं है। कई जिलों के मेडिकल कॉलेज केवल रेफर सेंटर बन कर रह गये है। राजधानी लखनऊ के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज भी गंभीर मरीजों को वेंटीलेटर नहीं दे पाते हैं। कई बार वेंटीलेटर के अभाव में मौत हो जाती है। भाजपा सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता से जनता बेबस है। विभागीय मंत्री जी का ध्यान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और समस्याओं पर नहीं हैं, उनकी नजर कहीं और है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने मरीजों को इलाज और सुविधा के लिए लोहिया संस्थान, कैंसर संस्थान जैसे बड़े-बड़े अस्पताल बनवाएं। केजीएमयू और पीजीआई जैसे संस्थाओं में अनेक सुविधाएं बढ़ायी थी लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकाल में सुविधाओं को नहीं बढ़ाया। प्रदेश में विभिन्न बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ रही है। भाजपा सरकार ने 9 साल में जिलास्तर का एक भी अस्पताल नहीं बनाया। भाजपा जनता के साथ धोखा कर रही है। भाजपा सरकार में प्रदेश में हर क्षेत्र में अराजकता है। हर विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चल रही है। यादव ने कहा कि भाजपा के झूठे वादों और जुमलों से जनता आक्रोशित है। भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button