देशबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 10 नक्सलियों का एनकाउंटर, 1 करोड़ का इनामी नक्सल कमांडर बालकृष्ण भी ढेर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में खूंखार नक्सली कमांडर मनोज उर्फ ​​मॉडम बालकृष्ण भी शामिल है। बताया जाता है कि नक्सल कमांडर मनोज उर्फ ​​मॉडम बालकृष्ण पर 1 करोड़ का इनाम था।

गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में एनकाउंटर

रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने इस एनकाउंडर की पुष्टि की है लेकिन ज्यादा विस्तार से जानकारी देने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इसमें नक्सलियों के बड़े कमांडर के भी मारे गए हैं।

जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी खबर

मिश्रा ने बताया कि मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।  उन्होंने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी दी जाएगी।

नक्सल गतिविधियों का गढ़ रहा है गरियाबंद

नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी है। बता दें कि हाल के दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का खात्मा करने का अभियान चला रखा है। इस सिलसिले में कई सफल ऑपरेशन किए गए हैं। इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली नेता मारे गए हैं या फिर गिरफ्तार किए गए हैं।

कौन था नक्सली कमांडर मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण?

इस एनकाउंटर में मारे गए नक्सली कमांडर मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण नक्सली संगठन का बड़ा नेता था। उस पर कई गंभीर आपराधों का आरोप था। बताया जाता है कि बालकृष्ण पर एक करोड़ का इनाम घोषित था। इससे पता चलता है कि वह कितना खूंखार नक्सली कमांडर था। नक्सली गतिविधियों में वह कितना प्रभावशाली रहा होगा। कई नक्सली हमलों का वह मास्टरमाइंड बताया जाता है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button