उत्तर प्रदेशबरेली

दूसरी शादी करने गए मौलाना पहुंच गए जेल, पहली बीवी ने डाला रंग में भंग; जमकर हुआ बवाल

बरेली: यूपी के बरेली जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नवाबगंज थाना क्षेत्र में कथित तौर पर दूसरी बार निकाह करने पहुंचे एक मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना को उसकी पहली पत्नी से मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक मौलाना पहली पत्नी होने के बावजूद दूसरा निकाह करने पहुंच गया था, जिसके बाद पहली पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया।

तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौलाना हैदर हुसैन, उसके बहनोई रफीक अहमद और पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 (महिला के पति और रिश्तेदारों द्वारा की गई क्रूरता) और धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों को मौके से ही गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

दूसरी शादी करने गए थे मौलाना

पुलिस के अनुसार, शाही थाना क्षेत्र के ग्राम चक्रवात भगवतीपुर निवासी मौलाना हैदर हुसैन का निकाह दो फरवरी 2025 को नरगिस बेगम से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही मौलाना और उसके परिजन इस रिश्ते से असंतुष्ट रहने लगे। पुलिस के अनुसार इसी बीच मौलाना को कस्बे में रहने वाली एक अन्य युवती पसंद आ गई और रविवार को वह अपने पिता, बहनोई और करीब 12 रिश्तेदारों के साथ नवाबगंज में उस युवती से निकाह करने पहुंच गया।

पहली पत्नी के साथ की मारपीट

पुलिस ने बताया कि जैसे ही नरगिस को मौलाना के दूसरे निकाह की सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। नरगिस ने इस दूसरे निकाह का विरोध किया तो मौलाना, उसके पिता और बहनोई ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। (इनपुट- पीटीआई)

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button