उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में BJP की पूर्व विधायक के बेटे की दबंगई, परिवार के गेट के सामने खड़ी की बाउंड्री वॉल; VIDEO वायरल

वाराणासी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा के बड़ी पटिया इलाके का बताया जा रहा है, जिसमें एक शख्स लाल टी शर्ट में कुछ मिस्त्री के साथ गेट के सामने बाउंड्री वॉल खड़ा करा रहा है। इस वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया में कई बड़े आरोप भी लगाए जा रहे है।

गेट पर ताला लगाकर उठाई बाउंड्री वॉल 

बताया जा रहा कि बाउंड्री वॉल खड़ा करने वाला युवक बीजेपी की पूर्व विधायक का बेटा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट हुए वीडियो के आधार पर बताया गया कि वाराणासी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा के बड़ी पटिया इलाके में एक परिवार के गेट पर ताला लगा हुआ है और गेट के बाहर बाउंड्री उठाई जा रही है। इसमें लाल टी-शर्ट में खड़े शख्स को गाजीपुर के जमानियां की पूर्व विधायक सुनीता सिंह के बेटे प्रशांत सिंह बताया जा रहा है। इस वीडियो के आधार पर आरोप लगाया गया कि बीजेपी की पूर्व विधायक के बेटे दबंगई करते हुए एक परिवार के गेट पर ताला बंद कर उसपर बाउंड्री वॉल उठवा दिया। यह सब कुछ अपने रसूक के बल पर जबरदस्ती किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता ने दिया प्रार्थना पत्र

इस पूरे मामले पर पीड़िता गीता देवी पत्नी रणधीर सिंह का एक प्रार्थना पत्र भी सामने आया है जिसमें पीड़िता ने लिखा है कि 14 सितंबर 2025 को सुबह करीब 8.20 बजे पर त्वरित कार्यवाही के लिए डायल 112 पर सूचना दी कि जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से काम करा रहे थे। डायल 112 ने मौके पर काम बंद करा पर 10.30 पर दोनों पक्षों को बजरडीहा पुलिस चौकी पर बुलाया। हम अपने कागजात के साथ वहां पहुंचे, अपना कागज दिखाया तो पुलिस ने उसे सही बताया और भेलूपुर थाना प्रभारी के आने का इंतजार कर ही रहे थे कि दूसरा पक्ष वहां से निकल गया। मौके पर पहुंच कर मेरे घर वालो को डरा धमका कर दोबारा 4 फिट की बाउंड्री खड़ी कर दिया। जब हम लोगों ने चौकी प्रभारी को सूचना दी तो उन्होंने कहा ऐसा नहीं हो सकता। अब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button