बड़ी खबरविदेश

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा

रोम: इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है। मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मज़बूत कर सकें।”

वैश्विक नेता हैं PM मोदी

गौरतलब है कि पीएम मोदी की छवि एक वैश्विक नेता के तौर पर स्थापित हो चुकी है। उनकी विदेश नीति की वजह से भारत के तमाम देशों से रिश्ते मजबूत हुए हैं। फिर चाहें वो रूस, चीन, अमेरिका जैसी महाशक्तियां ही क्यों ना हों, पीएम मोदी की नीति का सभी लोग लोहा मानते हैं।

ट्रंप भी दे चुके हैं बधाई

आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘मैंने अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर अच्छी बातचीत की। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में आपके समर्थन के लिए शुक्रिया!- प्रेसिडेंट डीजेटी।’ ट्रंप ने अपने शुरुआती अक्षरों (Donald John Trump) के साथ इस पोस्ट को साइन किया, जो इस बातचीत के निजी और दोस्ताना लहजे को दर्शाता है।

बता दें कि पीएम मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से कई देशों का दौरा किया है और भारत को इंटरनेशनल लेवल पर काफी पहचान दिलाई है। उनकी विदेश नीति की वजह से वह दुनियाभर में चर्चा में रहते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button