देशबड़ी खबर

बॉम्बे हाई कोर्ट को दूसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

मुंबई: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है। यहां बॉम्बे हाई कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ने की धमकी मिली है। वहीं अब दूसरी बार धमकी भरा मेल आने के बाद हाई कोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। यहां से होकर आने जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है।

कोर्ट में कुछ भी नहीं मिला

वहीं धमका भरा मेल प्राप्त होने के बाद मुंबई पुलिस ने हाई कोर्ट परिसर की तलाशी लेनी शुरू कर दी है। पुलिस को अभी तक यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। यह दूसरी बार है जब बॉम्बे हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाल ही में ऐसी ही धमकी एक बार और मिली चुकी है। हालांकि पिछली बार भी पूरे हाई कोर्ट को खाली करा लिया गया था, लेकिन कुछ भी नहीं मिला।

बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई पुलिस का कहना है कि बॉम्बे हाई कोर्ट को सुबह-सुबह एक धमकी भरा मेल मिला है। सुबह के समय हाई कोर्ट की जांच की गई और कुछ भी नहीं मिला। न्यायालय सामान्य रूप से, नियमित समय पर शुरू हो गया है। कोर्ट के आस पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पिछले शुक्रवार को भी मिली थी धमकी

बता दें कि इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी बॉम्बे हाई कोर्ट को बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला था। हालांकि तलाशी अभियान में कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर इसे अफवाह घोषित कर दिया गया। बम की धमकी मिलने के चलते अदालत की कार्यवाही लगभग दो घंटे तक स्थगित रही। ईमेल मिलने के बाद हाई कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इस संबंध में आजाद मैदान पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले के ‘आईपी एड्रेस’ और स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button