देशबड़ी खबर

नौ बच्चों की मौत के बाद मध्य प्रदेश में Coldrif कफ सिरप की बिक्री पर बैन, CM मोहन यादव की कड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश में नौ बच्चों की मौत के बाद पूरे प्रदेश में Coldrif कफ सिरप की बिक्री पर बैन लगा दिया गया है। सीएम मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए इस कफ सिरप को पूरे प्रदेश में बैन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया और उसमें लिखा…

छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जांच के लिए कहा था। आज सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई।

रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है। बच्चों की दुखद मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई चल रही थी। राज्य स्तर पर भी इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कफ सिरप बैन मामले में एमपी के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, बच्चों की मौत मामले में मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई की है। दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा, पूरे सिरप में मध्य प्रदेश में बैन लगा दिया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button