उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कानपुर में मस्जिद के पास 2 स्कूटी में धमाका, 6 घायल

  • 4 दुकानों की दीवारें चटकीं, 500 मीटर तक सुनाई दी आवाज, 6 घायल

कानपुर। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में मरकस वाली मस्जिद के पास तेज धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार कानपुर में मरकस वाली मस्जिद के पास खड़ी 2 स्कूटी में तेज धमाका हुआ। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। लोग सड़क पर भागते नजर आए। धमाके से बाजार की कई दुकानों की दीवारें चटक गईं। धमाका इतना तेज था कि 500 मीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

इस घटना में एक महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। बम स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य कलेक्ट किए। घटना मूलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुई।

मिश्री बाजार में रहने वाले अब्दुल हमीद की खिलौनों की दुकान है। उनकी दुकान के बाहर सड़क पर 2 स्कूटी खड़ी थीं। तभी दोनों स्कूटी में एक साथ तेज धमाका हुआ। स्कूटी से निकले आग के गुबार से दुकानों पर खड़े और वहां से गुजर रहे लोग झुलस गए। वहीं, विस्फोट से दोनों स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

कैफे संचालक शाहबाज अख्तर ने बताया- धमाका इतना जोरदार था कि अब्दुल आमिर की दुकान की छत ढह गई। इसके साथ ही बर्थडे पार्टी का सामान बेचने वाले मोहम्मद काशिफ और प्लास्टिक दुकानदार अब्दुल की दुकान बुरी तरीके क्षतिग्रस्त हो गई। दुकानदार मो. उवैस ने बताया कि हम दुकान में बैठे, तभी धमाका हुआ। सड़क पर भगदड़ मच गई। हम लोग दौड़कर दुकानों से बाहर आए। दुकानों का सामान बाहर बिखर गया था। घायलों को अस्पताल भिजवाया। धमाके की सूचना पर मूलगंज समेत कई थानों का फोर्स और बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने कहा कि फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वायड जांच कर रहे हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि धमाका कैसे हुआ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button