देशबड़ी खबर

असम के तिनसुकिया में आतंकवादियों ने आर्मी कैंप पर किया हमला, सेना के तीन जवान घायल… तलाशी अभियान शुरू

तिनसुकिया (असम)। असम के तिनसुकिया जिले में शुक्रवार तड़के काकोपथार इलाके में अज्ञात आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के शिविर पर गोलीबारी की जिससे सेना के तीन जवान घायल हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “इलाके में आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।”

सेना के प्रवक्ता ने बताया, “देर रात करीब 12.30 बजे अज्ञात आतंकवादियों ने एक चलती गाड़ी से काकोपाथर कंपनी पर गोलीबारी की। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने तत्काल और प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान जवानों ने आस-पास के नागरिकों के घरों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए भी सावधानी बरती।”

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सेना की जवाबी कार्रवाई के कारण “स्वचालित हथियारों का उपयोग करके गोलीबारी” की और घटनास्थल से भाग निकले। प्रवक्ता ने कहा, “तीन जवानों को मामूली खरोंचों के अलावा कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इलाके की छानबीन की गई है और पुलिस के साथ समन्वय कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।” यह क्षेत्र असम और अरुणाचल प्रदेश की अंतर-राज्यीय सीमा के करीब है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button