उत्तर प्रदेशनोएडाबड़ी खबरलखनऊ

नोएडा में IPS अधिकारी पर पत्नी ने दर्ज कराई 41पन्नों की FIR, दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों के लगाए आरोप

नोएडाः नोएडा के थाना सेक्टर-126 में कर्नाटक कैडर के 2019 बैच के IPS अधिकारी शिवांसु राजपूत और उनके परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. कृति सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में पति के साथ-साथ सास, ससुर, देवर, देवरानी और पति के दोस्तो सहित कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। एफआईआर 41 पन्नों की बताई जा रही है।

आईपीएस पर कई महिलाओं से अवैध संबंध के आरोप

आईपीएस शिवांशु राजपूत की पत्नी डॉ. कृति सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए अपने शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद IPS पति और उनके परिवार से उन्हें मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।  यह भी दावा किया कि आईपीएस शिवांसु राजपूत के कई महिलाओं से अवैध संबंध भी हैं।

शिकायत के मुताबिक, दोनों की शादी समारोह पांच सितारा होटल में बड़े स्तर पर हुआ था। बड़ी बात यह है कि IPS शिवांशु के पत्नी ने एफआईआर ने पति और उनके परिवार के साथ पति के कुछ दोस्तों के नाम का भी उल्लेख है, जिन पर कुछ घटनाओं में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

फिलहाल थाना सेक्टर 126 पुलिस ने IPS  की डॉक्टर पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

अधिकारियों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 128 निवासी कृति सिंह ने अपने पति शिवांशु राजपूत जो बेंगलुरु में तैनात 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सेक्टर 126 थाने के प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने  बताया कि भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 3(5) और 316(2) के साथ-साथ दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 16 अक्टूबर को दर्ज कराई गई अपनी 41 पन्नों की शिकायत में कृति सिंह ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2021 में आगरा के एक पांच सितारा होटल में हुई उनकी शादी के बाद से ही उन्हें दहेज की मांग और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।

दंपति का डेढ़ साल का एक बेटा है। महिला ने दावा किया कि उसके परिवार ने शादी में दो करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च किए, जिसमें गहने और अन्य खर्च भी शामिल थे, लेकिन उसके ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहे। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि आईपीएस अधिकारी के अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे और विरोध करने पर उसे छोड़ने की धमकी दी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button