उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Chhath Mahaparva 2025: छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, सीएम योगी से मिले प्रभुनाथ राय

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर आगामी 41वें छठ महापर्व की तैयारियों की जानकारी दी और उन्हें लक्ष्मण मेला मैदान, गोमती तट, लखनऊ में होने वाले इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि 27 और 28 अक्टूबर को छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को छठ पर्व को लेकर प्रदेश में भव्य आयोजन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, स्वच्छता और सूर्योपासना का प्रतीक है, इसलिए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।  वहीं अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से जारी जानकारी के अनुसार छठ घाट पर साफ-सफाई, पुताई और मधुबनी की प्रसिद्ध पेंटिंग्स से सजावट का कार्य जारी है।

सभी तैयारियां 25 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएंगी। समाज के पदाधिकारी और जिला प्रशासन मिलकर आयोजन को भव्य रूप देने में जुटे हैं। कार्यक्रम में 200 लोक कलाकार 18 घंटे लगातार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

प्रमुख कलाकारों में कल्पना पटवारी (असम), गोपाल राय (बलिया) और सुरेश शुक्ला (मुंबई) शामिल हैं। प्रभुनाथ राय ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अक्टूबर को शाम चार बजे सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

इस बार मुख्यमंत्री के लिए विशेष मार्ग तैयार किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं और पूजन करने वालों को कोई परेशानी न हो। गौरतलब है कि इस बार छठ के अंतर्गत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय, 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को शाम का अर्घ्य और 28 अक्टूबर को प्रातः अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button