देशबड़ी खबर

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करेगी कांग्रेस, राष्ट्रपति से भी मिलेगा डेलिगेशन

नई दिल्लीः कांग्रेस ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को बड़ा बनाने की तैयारी में है। नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद कांग्रेस दिल्ली के राम लीला मैदान में नवंबर के अंतिम सप्ताह में एक बड़ी रैली करने वाली है। इस रैली के बाद कांग्रेस पार्टी का एक डेलिगेशन राष्ट्रपति से मिलकर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के दौरान सिग्नेचर कैंपेन में इकट्ठे किए गए  लगभग पांच करोड़ हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपेंगा।

राष्ट्रपति से भी मिलेगा कांग्रेस का डेलिगेशन 

फिलहाल कांग्रेस देश के हर राज्य में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चला रही है। 8 नवंबर को राज्यों की राजधानियों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी राज्य स्तर पर कांग्रेस मुख्यालयों में इसका समापन करेगी। इसके बाद इस अभियान के तहत इकट्ठे किए गए हस्ताक्षरों को राज्य की इकाई दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में भेजेगी। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता इन हस्ताक्षरों को राष्ट्रपति को सौंपेंगे।

राहुल गांधी ने फिर वोट चोरी का लगाया आरोप

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘‘वोट चोरी’’ की थी और अब बिहार में भी वैसा ही करने की कोशिश कर रही है। बिहार के बांका में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘मोदी और अमित शाह ने हरियाणा का चुनाव चुरा लिया और चुनाव आयोग इस पर आंखें मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा, “हरियाणा में दो करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 29 लाख फर्जी मतदाता हैं। ब्राजील की एक महिला का नाम मतदाता सूची में कई बूथ पर था। मैंने इसके सबूत भी पेश किए हैं।

उन्होंने दावा किया कि “भाजपा नेताओं ने दिल्ली में मतदान करने के बाद बिहार में भी वोट डाला है। भाजपा ने यही काम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में किया, और अब बिहार में भी वही दोहराने की कोशिश कर रही है। लेकिन बिहार की जनता ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर उद्योगपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, “वे अदाणी और अंबानी के लिए वोट चोरी करते हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button