देशबड़ी खबर

Saudi bus accident: 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत पर PM मोदी ने जताया दुःख, हेल्पलाइन नंबर जारी… रेवंत रेड्डी ने दिए जानकारी जुटाने के निर्देश

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को अधिकारियों को सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश दिया, जिसमें हैदराबाद के कुछ निवासी शामिल थे। मुख्यमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस मक्का से खाड़ी देश मदीना जा रही थी।

PM मोदी ने जताया शोक  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सऊदी अरब के मदीना में हुए सड़क हादसे में भारतीयों की मौत पर दुख व्यक्त किया। मक्का से मदीना जा रही तीर्थयात्रियों की बस डीजल टैंकर से टकरा गयी, जिसके कारण कम से कम 42 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गये ज्यादातर लोग तेलंगाना के निवासी थे।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।” उन्होंने कहा कि जब यह दुर्घटना हुई, तब बस मक्का से मदीना जा रही थी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रेवंत रेड्डी ने मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी को विदेश मंत्रालय एवं सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करने को कहा है। सरकार ने दुर्घटना में शामिल लोगों के परिवारों को जानकारी प्रदान करने के लिए सचिवालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर जारी किए हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने दुर्घटना की पुष्टि की है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास ने कहा, “सऊदी अरब के मदीना के पास भारतीय तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना के मद्देनजर जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष सातों दिन 24 घंटे काम करेगा। हेल्पलाइन का संपर्क विवरण इस प्रकार है: 8002440003 (टोल फ्री), 0122614093, 0126614276, 0556122301 (व्हाट्सएप)।” माना जा रहा है कि हताहतों में ज्यादातर लोग तेलंगाना के निवासी थे। अभी तक विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सऊदी अरब के मदीना में हुई सड़क दुर्घटना में कई भारतीयों के मारे जाने की आशंका है। जेद्दा स्थित भारतीय मिशन के अनुसार, बस उमराह करने गए भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। रूस की यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं।’’ मुख्य सचिव ने दिल्ली स्थित राज्य सरकार के अधिकारियों को तेलंगाना के प्रभावित निवासियों की संख्या का पता लगाने को कहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button