उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की बढ़ी तारीख… 26 नवंबर को खुलेगी सामान खरीदने की बिड, एक हजार से ज्यादा जोड़ों ने विवाह के लिए कराया पंजीयन

जिले में समाज कल्याण विभाग ने नवंबर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कराने की प्रक्रिया तो बढ़ा दी, लेकिन विवाह में लड़की को दिए जाने वाले सामान की खरीदारी नहीं हो पाई है। खरीद की बिड 26 नवंबर को खुलेगी। शेष चार दिन में मुहूर्त निकालकर लाभार्थियों का सत्यापन और अन्य इंतजाम करना बेहद मुश्किल होगा। फिलहाल विभाग नवंबर की बजाय दिसंबर से विवाह कराएगा।

इस वर्ष 977 जोड़ाें के विवाह का लक्ष्य है। जो नवंबर से मार्च तक मुहूर्त के हिसाब से गरीब जोड़ों का विवाह कराकर पूरा करना है। नई व्यवस्था के तहत कुल एक लाख रुपये प्रति जोड़ा खर्च किया जाएगा। इसमें 60 हजार रुपये लड़की के खाते में डाले जाएंगे, जबकि 25 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान और 15 हजार रुपये आयोजन में खर्च होंगे। एक हजार से ज्यादा जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीयन कराया है।

पहले चरण में 498 जोड़ों के सापेक्ष 4.98 करोड़ रुपये बजट मिला है। सामान की खरीद निदेशालय या फिर जिले स्तर पर बिड डालकर करनी थी। निदेशालय स्तर पर बिड डाली गई और बाद में निरस्त हो गई। इससे प्रक्रिया में देरी हुई और जिले स्तर पर 10 नवंबर को बिड डाली गई, जो 25 नवंबर को खुलेगी।

इसमें किसी तरह की समस्या न आई तो विवाह की तिथि तय होगी। फिर भी चार दिन में लाभार्थियों का सत्यापन कराकर आयोजन की तैयारी करना विभाग के लिए मुश्किल होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि बिड खुलते ही इस माह से विवाह कराने की तैयारी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button