उत्तर प्रदेशलखनऊ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 : विजेता हुये सम्मानित, देखें लिस्ट

उत्तर रेलवे की तरफ से 27 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” (Vigilance: Our Shared Responsibility) विषय पर प्रतियोगिता का अयोजन भी किया गया। जिसमें क्विज़, निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग, पैनल डिस्कशन और पोस्टर मेकिंग जैसी विविध प्रतियोगिताओं शामिल रही। इन प्रतियोंगिताओं में शामिल विजेताओं को गुरुवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह मण्डल कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया था, समारोह में लखनऊ, मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन मे वरिष्ठ  मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भट्टनगार ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिया है। मण्डल रेल प्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सतर्कता जागरूकता न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ करती है, बल्कि अपने कार्य के प्रति  उत्तरदायित्व और ईमानदारी की भावना को भी बढ़ाती है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि दैनिक कार्यों में सतर्कता और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button