उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राम मंदिर में फिर होगा भव्य महोत्सव : प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर खास तैयारी, राजनाथ सिंह और चंद्रबाबू नायडू होंगे यजमान

अयोध्या। राममंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में 31 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू यजमान के रूप में शामिल होगे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों पर ध्वजारोहण करेंगे।

राममंदिर पर ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया था। अब राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के द्वितीय वर्षगांठ पर शेष मंदिरों पर ध्वजारोहण होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की अहम बैठक आज श्रीमणिराम दास छावनी में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र सहित अन्य ट्रस्टी मौजूद रहे। ट्रस्ट की बैठक में जाने से पहले राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पुराने मंदिर का स्मारक बनाया जाएगा और राम मंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले कारसेवकों और महापुरुषों का भी स्मारक बनेगा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। बाउंड्री वॉल में 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button