उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

Up Weather Updates: हाड़ कंपा देने वाली ठंड, रेड अलर्ट जारी, कई जिलों में जीरो विजिबिलिटी

प्रदेश में इस समय हाड़ कंपा रही भीषण ठंड और कहर ढाएगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटे प्रदेश के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। तापमान में चार डिग्री की गिरावट के साथ कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए प्रदेश के अनेक जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

MUSKAN DIXIT (8)

शनिवार को कानपुर, आगरा, प्रयागराज और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, बीते चार दिनों से जारी घने कोहरे में आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में मामूली कमी आ सकती है।

MUSKAN DIXIT (9)

साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की अस्थायी बढ़ोतरी के चलते सोमवार को थोड़ी राहत संभव है। हालांकि यह राहत अल्पकालिक होगी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 24 दिसंबर से कोहरे का घनत्व फिर बढ़ेगा और तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही शीत दिवस और अत्यंत शीत दिवस की स्थिति दोबारा बनने की आशंका है।

MUSKAN DIXIT (10)

यहां है कोहरे का रेड अलर्ट

कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कनौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button