उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

प्रयागराज से बड़ी खबर, सेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, निकालने की कोशिश जारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। सेना का एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान तालाब में जा गिरा। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है। विमान को तालाब से निकालने का काम जारी है। विमान अचानक हवा में संतुलन खो बैठा और शहर के बीचोंबीच तालाब में गिर गया।

एयरफोर्स का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट था। इंजन फेल होने की वजह से तालाब में एयरक्राफ्ट गिरा। हवा में काफी देर तक घूमता रहा और फिर तालाब में गिर पड़ा। दो क्रू मेंबर थे। सेना के मुताबिक दोनों सुरक्षित हैं।

यह हादसा केपी कॉलेज के पीछे हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तालाब के आस-पास के क्षेत्र को घेर लिया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। हादसे वाली जगह पर दलदली तालाब है और चारों तरह जलकुंभी उगी हुई है।

चेन्नई में भी हुआ इसी तरह का विमान हादसा

पिछले साल नवंबर में चेन्नई के ताम्बराम के पास स्थित चेंगलपट्टू जिले में एक भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वह विमान ‘पिलाटस पीसी-7’ ट्रेनर विमान था, जो एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। हालांकि, उस हादसे में पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया था।

चेन्नई में हुए उस हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने एक्स पर घटना की पुष्टि की थी। वायुसेना ने कहा था, “भारतीय वायुसेना का पीसी-7 Mk II ट्रेनर विमान ताम्बराम, चेन्नई के पास करीब 1425 बजे एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर गए हैं और कोई भी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की गई है।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button