उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- “हर विधानसभा में बीजेपी का 27 हजार वोट कम करेंगे”

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कि आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। हम हर विधानसभा में सपा का 27 हजार वोट बढ़ाएंगे और हर विधानसभा में बीजेपी का 27 हजार वोट कम करेंगे।

बेरोजगारी और पेपर लीक समेत ये मुद्दे उठाए

अखिलेश ने कहा, “नौजवान बड़े पैमाने पर बेरोजगार हुआ है। सरकारी नौकरी नहीं है और बड़े पैमाने पर उनका हक अधिकार छीना गया, आरक्षण छीना गया। आपको याद होगा, जिस समय आरक्षण की ऑडिट की थी, उस समय आपको हर विभाग की जानकारी दी थी कि ये नौकरियां लगी  हैं या नौकरी निकाली है तो किस तरीके से आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया है सरकार ने।”

अखिलेश ने कहा, “देश में पेपर लीक हुए जिससे कि सरकारी नौकरी ना देनी पड़ जाए। देश में अगर पेपर लीक हुए तो सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में पेपर लीक हुए हैं। किसानों से जमीनें तो ले ली गईं। उन्हें ना सर्कल रेट बढ़ाकर कीमत दी, जो सही मुआवजा मिलना चाहिए था वो नहीं दिया। अयोध्या एक उदाहरण बना कि किस बड़े पैमाने पर इन्होंने जमीन घोटाले किए हैं। जमीनों का घोटाला हुआ है।”

अखिलेश ने कहा, “कैसे उत्तर प्रदेश का माहौल खराब हो उस दिशा में भी काम करने का काम इन्होंने किया लेकिन हम अपने तमाम मुस्लिम भाइयों को कहना चाहते हैं कि उन्होंने जिस धैर्य से जिस भाईचारा व्यवहार से जिस सद्भावना के लिए उन्होंने काम किया मैं और हम सभी लोग उनके आभारी हैं इस बात को लेकर के। अब मूर्तियां टूट रही हैं। प्रतिमाएं तोड़ी जा रही हैं।”

अखिलेश ने कहा, “जितनी भी ऑडिट की है समाजवादी पार्टी ने। एक का भी जवाब भारतीय जनता पार्टी नहीं दे पाई है। अगर एक भी पन्ने का जवाब दे दें ये लोग। नौकरी, पेपर लीक, आरक्षण या इससे पूर्व में जो ऑडिट किए उसका एक पन्ने का भी जवाब सरकार के पास हो तो बताएं सरकार। और दूसरी तरफ सबसे ज्यादा बाबा साहेब भीमराव की मूर्तियां और प्रतिमाएं तोड़ी गई हैं। भाजपा सरकार में जो डॉक्यूमेंटेड हम लोग कर पाए, कई अनडॉक्यूमेंटेड भी हैं जिनकी सूचना और खबर नहीं बनी। वो संख्या बहुत है। भाजपा सरकार में 151 से ज्यादा मूर्तियां तोड़ी गई हैं और खंडित की गई हैं और जानबूझकर के खंडित करते हैं। ये संविधान बदलना चाहते थे। उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।”

बाबा साहेब का सम्मान नहीं करता बीजेपी सरकार: अखिलेश

अखिलेश ने कहा, “यह है भारतीय जनता पार्टी की सरकार। ना बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान करते हैं, ना उनकी मूर्तियों का और ना ही उनके लोगों का। समाजवादी सरकार बनेगी, बनाएंगे, पूरा सम्मान करेंगे।”

अखिलेश ने कहा, “चुनाव आ रहा है। आप पता कर लेना यूपी में। जिन अधिकारियों पर जिम्मेवारी होगी वोट डलवाने की, चुनाव आयोग के तमाम नियमों को पालन करने की, 10% भी पीडीए समाज के लोगों को नहीं रखा गया उसमें। जो चुनाव संबंधित काम होता है जिन अधिकारियों की जिम्मेवारी होती है, उसमें 10% भी नहीं रखा है। और आते-आते चुनाव आप ज़ीरो कर देंगे ये लोग पीडीए समाज के लोगों को।”

अखिलेश ने कहा, “नौकरी के लिए कह रहे हैं, आज 900 लोगों को जो है नौकरियां दे रहे हैं, पहली नौकरी दे रहे हैं। चुनाव के लालच में देना शुरू किया है। एक नौकरी दे रहे हैं ये लोग। कंटेंट क्रिएटर्स को पैसा दे रहे हैं। सुनने में आया है। कई पेज क्रिएट किए गए हैं। आज मुख्यमंत्री एक पत्र बांटने के दौरान बोले कि यूपी में दंगा नहीं होता, लोग हमसे पूछते हैं और हम दंगे का मॉक ड्रिल कराते हैं कभी-कभी तक ही याद रहे। कैसे होता है?”

अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना

अखिलेश ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा, “सबसे ज्यादा गोरखपुर की यात्रा की होगी उन्होंने। किसी मुख्यमंत्री ने इतनी यात्रा अपने घर गृह जनपद की नहीं की होगी, जितनी इन्होंने कर ली।”

अखिलेश ने ओपी राजभर पर भी निशाना साधा और कहा, “हम और आप लोग इस बात को समझते हैं और प्रदेश की जनता भी समझ रही होगी। अगर पासवर्ड छिन जाएगा तो कौन पोस्ट कर पाएगा? अब पासवर्ड पाने के लिए बारगेनिंग हो रही होगी।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button