देशबड़ी खबर

बंगला साहिब गुरुद्वारे में घुसकर AAP नेताओं ने मचाया हंगामा! शिकायत में केजरीवाल का भी नाम, पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में कथित हंगामे और उसके बाद घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (DSGMC) ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। कमेटी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है।

‘AAP नेताओं मे गुरुद्वारे की मर्यादा तोड़ी’

DSGMC की ओर से 11 अक्टूबर 2026 को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक समन्वित तरीके से गुरुद्वारा परिसर में पहुंचे और वहां राजनीतिक नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कमेटी का कहना है कि इससे गुरुद्वारे की धार्मिक मर्यादा और पवित्रता प्रभावित हुई।

चुनिंदा वीडियो वायरल करने का भी लगाया आरोप

शिकायत में कहा गया है कि गुरुद्वारा प्रबंधन और सेवादारों ने स्थिति को शांत करने और परिसर में शांति बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप किया। कमेटी ने पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो भी सौंपे हैं और उनमें दिखाई देने वाले लोगों की पहचान करने की मांग की है। DSGMC ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद AAP के कुछ विधायकों और नेताओं ने वीडियो वायरल किए और गुरुद्वारा प्रबंधन पर ही आरोप लगाए। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि घटना के चुनिंदा वीडियो के जरिए मामले को अलग तरीके से पेश करने की कोशिश की गई।

शिकायत में कहा गया कि अरविंद केजरीवाल ने भी सार्वजनिक रूप से इस बात का समर्थन किया और इस तरह के दावों का समर्थन किया।

निष्पक्ष जांच की मांग

कमेटी ने दिल्ली पुलिस से घटना में शामिल लोगों के साथ-साथ कथित तौर पर प्रदर्शन आयोजित करने और निर्देश देने वालों की पहचान करने की मांग की है। शिकायत में संबंधित सबूतों को सुरक्षित रखने और मामले की जल्द व निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

वहीं, आपको बता दें कि आज फिर राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेता SIR के मुद्दे और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज चलो दिल्ली कॉल दी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button