ऑटो

मर्सिडीज की लांचिंग का किया गया आयोजन

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल हयात में मर्सिडीज की लांचिंग का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य लखनऊ के एसआरएम डीलर के सीईओ अभिषेक द्वारा मर्सिडीज कार लांच की गई। साथ ही सीईओ अभिषेक द्वारा बताया गया कि मर्सिडीज-बेंज की ये नया मॉडल भारतीय बाजार में पांचवीं पीढ़ी की सी-क्लास है।

इस कार की शुरुआती कीमत 55 लाख रुपये रखी गई है।जिसका ऐलान इसके लॉन्च के समय पर किया गया था। इसके सी-200 वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 55 लाख रुपये, सी-220डी वैरिएंट की कीमत 56 लाख रुपये और सी-200डी की कीमत 61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इन तीनों वैरिएंट के इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। इसमें एकीकृत स्टार्टर जनरेटर (ISG) सिस्टम के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी है. जो अतिरिक्त 20bhp और 200Nm तक का टार्क देती है।

इसके साथ ही सी-क्लास में एक नया पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड, टैबलेट-स्टाइल 11.9-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन दी गई है । इसके साथ ही इस कार में फिंगरप्रिंट या वॉयस असिस्टेंट से बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन भी है। साथ ही नई मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास सेडा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस कार को लेकर बीते साल से बज बना हुआ है. वहीं अब इस कार के अनवील होने के बाद लोग इसके दीवाने हो रहे हैं ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button