कारोबार

एलन मस्क ने ट्विटर को 3.2 लाख करोड़ रुपये में खरीदने का दिया ऑफर

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने का एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने हाल में ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद यह ऑफर दिया है। इसके लिए उन्होंने 41.39 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये) कीमत नकद चुकाने की बात कही है।

सोशल मीडिया साइट ट्विटर इंक ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि एलन मस्क ने ट्विटर को एक पत्र भेजा है, जिसमें कंपनी के बाकी शेयरों को खरीदने का प्रस्ताव था। एलन मस्क ने ट्विटर के प्रत्येक शेयर के लिए 54.20 डॉलर की पेशकश की है। गौरतलब है कि मस्क के पास इस वक्त ट्विटर के 9 फीसदी से ज्यादा शेयर हैं। वह कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी यानी करीब 7.35 करोड़ शेयर खरीदे थे, जिससे वे कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर बन गए थे। इसके बाद कंपनी ने उन्हें निदेशक मंडल में शामिल होने का ऑफर किया था लेकिन कुछ दिन पहले एलन मस्क ने कहा था कि वह अब सोशल मीडिया कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे। इसकी जानकारी ट्विटर के सीईओ पवन अग्रवाल ने दी थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button