कारोबार

पेटीएम का पहली तिमाही में लोन वितरण 9 गुणा बढ़कर 5,554 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पेटीएम का लोन वितरण वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में करीब 9 गुणा बढ़कर 5,554 करोड़ रुपये हो गया। पेटीएम के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 3 फीसदी तक उछलकर 719 रुपये पर पहुंच गए, जबकि पिछले हफ्ते अंतिम कारोबारी दिन यह 699 रुपये पर बंद हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका लोन वितरण करीब 9 गुणा बढ़कर 5,554 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान 84.78 लाख लेनदेन हुए और ऋण वितरण की सालाना दर 24 हजार करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गई। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वितरित लोन की राशि 9 गुना यानी 779 फीसदी बढ़कर 5554 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 632 करोड़ रुपये था।

पेटीएम ने जारी बयान में कहा कि कंपनी का कुल व्यापारी भुगतान मात्रा दोगुने से ज्यादा की ग्रोथ के साथ 1.47 लाख करोड़ से बढ़कर 2.96 लाख करोड़ हो गया है। इसी तरह मंथली ट्रांजक्टिंग यूजर्स जून तिमाही में 49 फीसदी बढ़कर 7.48 करोड़ हो गया, जो पहले 5 करोड़ था। पेटीएम के मुताबिक जून तिमाही के दौरान कंपनी का ट्रांजेक्शन करीब 492 फीसदी बढ़कर 84.78 लाख पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 14.33 लाख रुपये थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button