कारोबार

खुदरा महंगाई दर मई महीने में घटकर 7.04 फीसदी पर

नई दिल्ली। महंगाई के र्मोचे पर आम आदमी को राहत देने वाली खबर है। खाने-पीने की वस्तुएं सस्ती होने से खुदरा महंगाई दर मई 2022 में घटकर 7.04 फीसदी पर आ गई, जबकि अप्रैल में यह 7.79 फीसदी थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर मई, 2022 में घटकर 7.04 फीसदी रही, जबकि अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी पर थी। वहीं, पिछले साल मई में खुदरा महंगाई दर 6.3 फीसदी थी।

आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर मई, 2022 में घटकर 7.79 फीसदी रही है, जो पिछले महीने 8.31 फीसदी रही थी। हालांकि, खुदरा महंगाई दर यानी मुद्रास्फीति लगातार पिछले पांच माह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने इस महीने मौद्रिक नीति समीक्षा में चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए महंगाई दर के अनुमान को 5.7 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है। आरबीआई मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई दर पर गौर करता है। दरअसल सरकार ने रिजर्व बैंक को महंगाई को 2 फीसदी घट-बढ़ के साथ 4 फीसदी पर रखने की जिम्मेदारी दी हुई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button