कारोबार

नहीं थम रहा श्रीलंका संकट : पेट्रोल 470 और डीजल 460 रुपये लीटर

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो माह में तीसरी बार श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद पेट्रोल 470 और डीजल 460 रुपये प्रति लीटर हो गया है। श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत में 50 श्रीलंकाई रुपये और डीजल की कीमत में 60 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। पिछले दो महीने में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि की गयी है। सार्वजनिक क्षेत्र के ईंधन विक्रेता सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने कहा कि कीमतों में वृद्धि रविवार रात दो बजे से लागू हो गई है। इस वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 470 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 460 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इस बीच आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे श्रीलंका को मौजूदा संकट से उबारने पर बातचीत के लिए अमेरिका का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका पहुंचा है। अमेरिका के वित्त विभाग और विदेशी विभाग के अधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल 29 जून तक श्रीलंका के दौरे पर रहेगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधियों, अर्थशास्त्रियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगे और यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि श्रीलंका की मदद करने के लिए अमेरिका किस तरह के प्रभावी कदम उठा सकता है।

श्रीलंका में अमेरिका की राजदूत जूली चुंग ने कहा कि यह दौरा श्रीलंका के लोगों की सुरक्षा और समृद्धि की अमेरिकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे हालात में उसकी आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने और लोकतांत्रिक प्रतिष्ठानों को मजबूत करने के अमेरिकी प्रयास बेहद अहम होंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button