मनोरंजन

विज्ञापन विवाद के बाद मीडिया के कैमरों से मुंह छिपाते दिखे आमिर खान

ऐसा लग रहा है जैसे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और विवादों का चोली-दामन का साथ हो गया है। हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिरी। इसके पीछे की वजह उनके साथ जुड़े कई विवाद थे, जिसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके और उनकी फिल्म के खिलाफ कैंपेन भी चलाया था। वहीं अब एक और ताजा विवाद के चलते आमिर खान मीडिया के कैमरों से छिपने की कोशिश में रहते हैं।

इन दिनों आमिर खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे लेकर वह चर्चा में हैं। दरअसल तस्वीर में आमिर खान का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो आमिर खान अपने करीबी दोस्त करीम हाजी से मिलने गए थे, जिन्होंने लाल सिंह चड्ढा में एक छोटी भूमिका निभाई थी, लेकिन मीडिया को देखते ही वे छिपते नजर आए। तस्वीरों में आमिर का चेहरा मुश्किल से दिखाई दे रहा है क्योंकि उन्होंने ग्रे पैंट के ऊपर सफेद हुडी पहनी हुई है और उन्होंने हु्ड्डी से खुद का चेहरा छिपाकर मीडिया के कैमरे से बचने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल, आमिर खान ने हाल ही में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ एक विज्ञापन किया था, जिसमें गृह प्रवेश को लेकर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि वे उनके धर्म को टारगेट करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर इन दिनों कई बिग बजट के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिसका खुलासा वे जल्द ही करने जा रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button