मनोरंजन

अभिनेता सलमान और उनके पिता को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान और उनके पिता व मशहूर लेखक सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की गहन छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार सलमान खान के पिता सलीम खान रविवार को सुबह जॉगिंग के लिए जा रहे थे, तभी वह आराम करने के लिए एक बेंच पर बैठे थे। इसी बेंच पर धमकी भरा पत्र रखा था। इस पत्र में लिखा था कि सलमान खान और सलीम खान को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा। इसके बाद सलीम खान ने इस पत्र को बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम को सौंप दिया। बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस सलमान खान के घर के सीसीटीवी फुटेज और जहां धमकी भरा पत्र मिला था, वहां के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button