मनोरंजन

बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘डीडीएलजे’ के लिए आदित्य चोपड़ा को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

मशहूर फिल्म फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा का जन्म 21 मई, 1971 को मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक दिवंगत यश चोपड़ा के घर हुआ था।पिता से प्रेरित होकर आदित्य ने भी फिल्मों को ही अपना करियर चुना और महज 18 साल की उम्र से ही वह अपने पिता यश चोपड़ा को फिल्मों में असिस्ट करने लगे।

उन्होंने सहायक निर्देशक के तौर पर चांदनी, लम्हे, डर आदि फिल्मों में काम किया, लेकिन बतौर निर्देशक आदित्य को पहली बार साल 1995 में आई फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ निर्देशित करने का मौका मिला। यश राज बैनर तले बनी यह एक रोमांटिक फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे।फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई और सुपरहिट हुई। इस फिल्म के लिए आदित्य को जहां राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं इस फिल्म ने 10 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते।

इसके बाद आदित्य ने कई फिल्में निर्देशित की, जिनमें मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी, बेफिक्रे आदि शामिल हैं। वहीं बतौर फिल्म निर्माता की प्रमुख फिल्मों में दिल तो पागल हैं, मेरे यार की शादी है, मुझसे दोस्ती करोगी, हम -तुम, वीर जारा, सलाम नमस्ते, बंटी और बबली, मर्दानी, जब तक हैं जान, वॉर आदि शामिल हैं।

इन सब के अलावा आदित्य ने कई फिल्मों की पटकथा भी लिखी, जिनमें परम्परा, आइना, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेगे, दिल तो पागल है, वीर जारा, बंटी और बबली, दम लगाके हइशा आदि शामिल हैं।आदित्य ने शानदार फिल्मों और मेहनत की बदौलत फिल्म जगत में अपनी अलग और खास पहचान बनाई है। आदित्य चोपड़ा की आगामी फिल्मों में शमशेरा और पृथ्वीराज शामिल हैं।

आदित्य की निजी जिंदगी की बात करें तो आदित्य चोपड़ा ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी उनकी दोस्त पायल खन्ना से हुई, लेकिन यह रिश्ता लम्बा नहीं चल पाया और साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आदित्य चोपड़ा अभिनेत्री रानी मुखर्जी को अपना दिल दे बैठे और दोनों मीडिया से छुपते -छुपाते एक दूसरे को डेट करने लगे। 21 अप्रैल, 2014 को दोनों ने इटली में शादी कर ली।

आदित्य और रानी की एक बेटी है, जिसका नाम आदिरा है। वर्तमान में आदित्य फिल्म निर्माता-निर्देशक के साथ ही यशराज फिल्म्स के चेयरमैन भी हैं। बतौर निर्माता आदित्य की कई फिल्में एक बाद एक रिलीज के लिए तैयार है। इन फिल्मों में शमशेरा, पृथ्वीराज, महाराजा, पठान, धूम आदि शामिल हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button