मनोरंजन

अनूप जलोटा ने उदित नारायण, रीना मेहता का म्यूजिक वीडियो “महसूस हो रहे हो” लांच किया, आमिर शेख, फरहाना भट अभिनीत सॉन्ग जी म्युज़िक से रिलीज

मुंबई के अंधेरी में स्थित रेड बल्ब स्टूडियो में हुए एक शानदार कार्यक्रम में महान सिंगर उदित नारायण और गायिका रीना मेहता के गीत “महसूस हो रहे हो” के मोहक म्युज़िक वीडियो को बड़ी धूमधाम से मुख्य अतिथि अनूप जलोटा, अबु मलिक, दिलीप सेन ने लॉन्च किया। लुभावनी लोकेशन पर फ़िल्माया गया ये खूबसूरत म्युज़िक वीडियो जी म्युज़िक कंपनी से रिलीज हुआ है जिसे बहुत अच्छा रेस्पांस मिल रहा है.
इस म्यूजिक वीडियो में आमिर शेख और फरहाना भट की जोड़ी और केमिस्ट्री आकर्षित करती है। फरहाना भटका का रूप और मोहक आकर्षण प्रभावित करने वाला है. उदित नारायण और रीना मेहता की सुनहरी आवाज़ बड़े पैमाने पर कोरियोग्राफ किए गए वीडियो को किसी फिल्म के गाने जैसा बना देती है।

इस सॉन्ग लॉन्च पर दिलीप सेन सहित उपस्थित कई मेहमानों ने इस गाने की खूब प्रशंसा की. नदीम अंसारी द्वारा निर्देशित म्युज़िक वीडियो को काफी व्यूज प्राप्त हो रहे हैं। गाने के बोल निरंजन Bhudhadhara ने लिखे हैं और इसे उदित नारायण और रीना मेहता ने बेहतरीन तरीके से गाया है। गाने के कंपोज़र और प्रोग्रामर अयान मकवाना हैं।

रीना मेहता का यह प्रोजेक्ट, “महसूस हो रहे हो” ओशन म्यूजिक एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है और जी म्युज़िक ने रिलीज किया है। इस म्यूजिक वीडियो के शब्द बहुत प्यारे हैं “महसूस हो रहे हो एहसास दे दो ना, दिल की गुजारिश है ये अपने पास ले लो ना।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button